Since: 23-09-2009
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत इनोवेशन, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, सैटेलाइट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद, घुसपैठ, सुसाइड बॉम्बर्स और टेरर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में लगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पाकिस्तान भारत की प्रगति में बाधा डालने की कोशिश करेगा तो भारतीय सेनाएं उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
रक्षामंत्री ने दोहराया कि भारत की नीति स्पष्ट है और पाकिस्तान से कोई बातचीत तभी होगी जब मुद्दा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का होगा। उन्होंने कहा कि कारगिल वॉर मेमोरियल भारत की एकता का प्रतीक है, जहां देश के हर राज्य और सभी धर्मों के शहीदों के नाम दर्ज हैं। सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना आज भी हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है और कारगिल युद्ध भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और देश की सैन्य व कूटनीतिक शक्ति का अमर उदाहरण है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |