Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मूंग खरीदी पर केंद्र-एमपी में तकरार, 87% कोटा मिलने के बावजूद सिर्फ 2% खरीद
Centre , MP, moong procurement,quota allocatio

मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने आ गई हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि देशभर में ग्रीष्मकालीन सीजन 2025-26 के लिए मंजूर 5.23 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीद में से 4.54 लाख मीट्रिक टन यानी करीब 87% कोटा अकेले मध्य प्रदेश को दिया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, यह अब तक प्रदेश को मिला सबसे बड़ा मूंग खरीद आवंटन है और पहले इसी स्वीकृत कोटे के तहत खरीद पूरी की जानी चाहिए।

केंद्र के अनुसार 16 जुलाई 2026 तक मध्य प्रदेश में केवल 7,947.92 मीट्रिक टन मूंग की खरीद हो सकी है, जो मंजूर कोटे का महज 2% है। इस खरीद से करीब 12 हजार किसानों को ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ मिल पाया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यदि राज्य पहले स्वीकृत मात्रा की खरीद पूरी कर लेता है और उसके बाद अतिरिक्त खरीद की आवश्यकता होती है, तो नियमों के अनुसार नए प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.