Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बंगाल सिस्टम से मानसून फिर एक्टिव, MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
Monsoon , system ,Bengal, rain alert , MP , Rajasthan

बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 27 से 30 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा समेत 55 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के 10 जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। लखीमपुर और बहराइच में अत्यधिक बारिश की आशंका के बीच घाघरा, शारदा समेत चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। 30 जून से 26 जुलाई के बीच 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 135 सड़कें अब भी बंद हैं। वहीं गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली के बाढ़ प्रभावित इलाकों से सेना ने पिछले तीन दिनों में 790 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.