Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
VSK ऐप से ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध, शिक्षकों ने 7 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी दी
 Opposition , online attendance via,e VSK app,  protest

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए लागू की गई वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप व्यवस्था का विरोध शुरू हो गया है। नए नियम के तहत शिक्षकों को स्कूल पहुंचते ही पंच-इन और छुट्टी के समय पंच-आउट करना होगा तथा इसी डिजिटल अटेंडेंस के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएगा। यदि किसी दिन ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं होती या समय पर पंच-इन-पंच-आउट नहीं हो पाता, तो उस दिन के वेतन पर असर पड़ सकता है।

 

नई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों ने कई तकनीकी समस्याएं उठाई हैं। उनका कहना है कि ऐप में लोकेशन और समय सही दर्ज नहीं हो रहा है, जबकि कई ग्रामीण और दूरस्थ स्कूलों में नेटवर्क की समस्या के कारण उपस्थिति दर्ज कराना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच शिक्षकों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। शिक्षक संगठनों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए 7 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी दी है।

Priyanshi Chaturvedi 30 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.