Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दतिया उपचुनाव: वोटिंग जारी, शुरुआती घंटों में 12.94% मतदान
Datia by-election, Voting underway, turnout

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शुरुआती घंटों में 12.94% मतदान दर्ज किया गया है। विधानसभा क्षेत्र के 2.20 लाख से अधिक मतदाता 21 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव के लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 233 को संवेदनशील और 28 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1,280 मतदानकर्मी और 215 माइक्रो ऑब्जर्वर चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।

भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दावा किया कि जनता विकास के मुद्दे पर मतदान कर रही है। वहीं प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा और 3 अगस्त को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 30 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.