Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बंगाल में ₹50 करोड़ की बरामदगी: पूर्व बस ड्राइवर के घर कैश और सोने का जखीरा मिला
Bengal, Cache, cash, gold found , bus driver

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पूर्व बस ड्राइवर के घर से ₹28.5 करोड़ नकद और करीब 15 किलो सोना बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत लगभग ₹21.5 करोड़ बताई गई है, जिससे कुल बरामदगी करीब ₹50 करोड़ पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी मिनार मंडल को गिरफ्तार किया है, जो अब पत्थर कारोबार से जुड़ा था। पूछताछ में उसने दावा किया कि नकदी और सोना फरार कारोबारी तुलु मंडल का है। पुलिस के अनुसार, नोटों की गिनती में पूरी रात लगी और पांच करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं।

जांच एजेंसियां अब करोड़ों की इस संपत्ति के स्रोत और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं। तुलु मंडल पर पहले भी सरकारी राजस्व में गड़बड़ी और टैक्स वसूली में अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं तथा वह CBI और ED की जांच के दायरे में भी रह चुका है। हालांकि, इन मामलों में अब तक कोई अंतिम न्यायिक फैसला नहीं आया है। पुलिस को आशंका है कि बरामद नकदी पत्थर खदानों से वसूले गए सरकारी राजस्व के कथित गबन से जुड़ी हो सकती है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 30 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.