Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देशभर में बारिश का कहर: केदारनाथ रूट बंद, कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित
Rain,country, Kedarnath route closed, landslides , states

देशभर में लगातार हो रही भारी बारिश से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान समेत 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में भूस्खलन की घटनाओं के बाद गौरीकुंड के पास केदारनाथ पैदल मार्ग बंद कर दिया गया है और श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है। हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बह रहे एक युवक को SDRF ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि रुद्रप्रयाग में मलबा और बोल्डर गिरने से हाईवे बाधित हुआ और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के चलते सरकारी स्कूल की दीवार ढह गई और अक्चमल के पास भूस्खलन से कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। उत्तर प्रदेश के बलिया में सरयू नदी के कटाव से 100 से अधिक परिवारों को पलायन करना पड़ा, जबकि दो मकान नदी में समा गए। गोंडा में घाघरा नदी के कटाव से कई बीघा जमीन बह गई। उत्तरकाशी के स्याना चट्टी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी बोल्डर सड़क तक आ पहुंचे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 30 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.