Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी करने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Raipur,  woman,man ,marrying , true identity

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती और शादी करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि करीब छह साल पहले उसकी मुलाकात युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम सोनू बताया था। दोनों ने बाद में शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि युवक का असली नाम सुफरान शेख है। युवती ने आरोप लगाया कि वह शादी के बाद उसके परिवार के साथ रही, इसी दौरान एक बेटे को जन्म दिया और बाद में युवक के जेल जाने के बाद विवाद बढ़ गया। उसका दावा है कि जेल से रिहा होने के बाद युवक बेटे को अपने पास रखे हुए है और उसे वापस नहीं दे रहा।

 

मामले की शिकायत मिलने के बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, युवक के परिजनों ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने युवती को परिवार का सदस्य मानकर अपनाया था और उसने स्वयं अपना नाम बदलवाया था। पंडरी पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 31 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.