Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
'यू कोट, वी पे' नीति से गांवों में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, मनचाही सैलरी और PG में मिलेगा फायदा
You Quote, We Pay

मध्य प्रदेश सरकार ने दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 'यू कोट, वी पे' (You Quote, We Pay) नीति लागू करने की तैयारी की है। इस व्यवस्था के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे बातचीत कर उनसे पूछा जाएगा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए वे कितना मानदेय चाहते हैं और उसी आधार पर उनकी सैलरी तय की जाएगी। सरकार का उद्देश्य बेहतर वेतन और करियर लाभ देकर विशेषज्ञ डॉक्टरों को गांवों में सेवाएं देने के लिए आकर्षित करना है, ताकि ग्रामीण मरीजों को अपने जिले में ही बेहतर इलाज मिल सके।

 

इस नीति के तहत दुर्गम क्षेत्रों में सेवा देने वाले डॉक्टरों को विशेष भत्ता, बेहतर आवास और भविष्य में PG प्रवेश के दौरान प्राथमिकता व बोनस अंक जैसे लाभ भी मिलेंगे। वहीं सिजेरियन ऑपरेशन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेषज्ञों को अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा। एएनएम और जमीनी स्वास्थ्यकर्मियों को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जबकि सामान्य डॉक्टरों को मल्टी-स्किल प्रशिक्षण देकर कई तरह की चिकित्सा सेवाएं देने में सक्षम बनाया जाएगा। सरकार का कहना है कि राज्य स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करेगा, जबकि केंद्र सरकार NHM के माध्यम से बजट और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी, जिससे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत हो सकें।

Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.