Since: 23-09-2009
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन, अभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। अभिषेक उपरांत त्रिशूल, त्रिपुंड और डमरू के साथ भांग अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया तथा हरि ओम का जल अर्पित करने के बाद कपूर आरती संपन्न हुई।
भस्म अर्पण के पश्चात ज्योतिर्लिंग को रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुंडमाला और रुद्राक्ष की मालाओं से अलंकृत किया गया। साथ ही मोगरा और गुलाब के सुगंधित पुष्पों से बाबा महाकाल का मनोहारी श्रृंगार किया गया और फल-मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |