Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे 'नशा मुक्त युवा' अभियान, 100 हफ्तों तक हर रविवार चलेगा जागरूकता कार्यक्रम
PM Modi , launch

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। इस 100 सप्ताह लंबे राष्ट्रीय अभियान में देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों से युवा वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में माय भारत वॉलंटियर्स, यूथ क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर-सरकारी संगठन, उद्योग संगठनों और 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरूक और प्रेरित करना है।

 

अभियान के तहत अगले 100 हफ्तों तक प्रत्येक रविवार देशभर में नशा उन्मूलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें खेलकूद प्रतियोगिताएं, वॉकथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैलियां, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक कार्यक्रम शामिल होंगे। सरकार का लक्ष्य युवाओं की व्यापक भागीदारी के माध्यम से नशा मुक्त और स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत करना है।

Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.