Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
देशभर में बारिश का कहर: केरल-कर्नाटक में 9 की मौत, कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का संकट
Rain , country, Kerala , Karnataka, landslide crisis, states.

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। केरल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव के लिए 65 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां 1,465 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। वहीं कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने कई मकानों, दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया, जबकि एहतियातन किश्तवाड़, डोडा और रामबन के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

 

उत्तराखंड में भी लगातार बारिश के चलते हालात गंभीर बने हुए हैं। उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जबकि चमोली के गौचर के पास बद्रीनाथ हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा धंसने से यातायात वन-वे कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दूसरी ओर, तमिलनाडु में बारिश की कमी और भीषण जल संकट के बीच तिरुचिरापल्ली में मुस्लिम समाज के करीब 2,000 लोगों ने बारिश के लिए विशेष नमाज (सलात अल-इस्तिस्का) अदा कर अच्छी वर्षा की दुआ मांगी।

Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.