Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, अलग-अलग वन मंडलों में मिली जिम्मेदारी
trainee IFS officers , Chhattisgarh, various, forest divisions

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के पांच प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। क्षेत्रीय प्रशिक्षण के तहत सभी अधिकारियों को विभिन्न वन मंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, कुनाल मिश्रा को अंबिकापुर (सरगुजा), मृगजा जालिंदर यादव को कटघोरा, परख सारडा को सुकमा, प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर उप वनमंडल और यशस्वी मौर्या को राजनांदगांव वन मंडल में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

वन विभाग के अनुसार, यह व्यवस्था प्रशिक्षण अवधि पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान संबंधित वन मंडलों में पहले से पदस्थ राज्य वन सेवा के उप वनमंडलाधिकारी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद सभी नियमित उप वनमंडलाधिकारी अपने पूर्व पदस्थापना स्थल पर वापस भेज दिए जाएंगे।

Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.