Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सावन के पहले सोमवार शिवमय हुआ छत्तीसगढ़, हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार, शिवालयों में उमड़ी आस्था
Chhattisgarh,Lord Shiva,  Sawan, Hatkeshwar Mahadev . Shiva temples

सावन के पहले सोमवार पर पूरे छत्तीसगढ़ में शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला। रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में रात 2 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई और भगवान शिव का आकर्षक गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। सुबह होते ही मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भी कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहा। मंदिर परिसर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को भोजन, फल और पेयजल उपलब्ध कराया गया।

सरगुजा के ऐतिहासिक देवगढ़ स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर और 10वीं शताब्दी के महेशपुर शिव मंदिर में भी सुबह से हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रदेश के विभिन्न शिवालयों में दिनभर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं कीं, जिससे सावन के पहले सोमवार पर दर्शन और पूजा-अर्चना का क्रम सुचारु रूप से चलता रहा।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.