Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दतिया उपचुनाव: चौथे राउंड के बाद कांग्रेस आगे, बीजेपी पर बढ़ा दबाव
Datia by-election, Congress leads , fourth round, BJP

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के बीच मुकाबला रोमांचक हो गया है। शुरुआती राउंड में बढ़त बनाने वाली भाजपा को चौथे राउंड के बाद झटका लगा और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 611 वोटों की बढ़त के साथ आगे निकल गए। मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, जबकि भाजपा अंतिम परिणाम तक इंतजार करने की बात कह रही है। प्रशासन की निगरानी में मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से जारी है।

 

मतगणना के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 12 से 15 हजार वोटों से जीत का दावा किया, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कई राउंड की गिनती अभी बाकी है और अंतिम नतीजा पार्टी के पक्ष में आएगा। यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद कराया गया था। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, दतिया का परिणाम 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दलों के लिए अहम संकेत माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.