Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सावन के पहले सोमवार शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, महाकाल दरबार में 1.10 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Madhya Pradesh, Lord Shiva ,Sawan, Mahakal shrine

सावन माह के पहले सोमवार पर पूरा मध्यप्रदेश शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जहां 1.10 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। तड़के विशेष भस्म आरती, पंचामृत अभिषेक और दिव्य श्रृंगार के साथ भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की गई। पूरे दिन मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "जय श्री महाकाल" के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और दर्शन व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए।

महाकाल मंदिर के अलावा ओंकारेश्वर, भोजपुर के भोजेश्वर महादेव, खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव, मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर, बांदकपुर जागेश्वर धाम, कुंडेश्वर धाम और प्रदेश के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी सुबह से देर रात तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। प्रशासन और मंदिर समितियों की ओर से व्यापक व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए गए और पूरे प्रदेश में सावन के पहले सोमवार का पर्व श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.