Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
उपचुनाव रिजल्ट: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया में कांग्रेस की बढ़त, मंजलपुर में BJP जीत के करीब
By-election results, Prashant Kishor , Bankipur, Congress ,BJP, Manjalpur

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना अंतिम चरण में पहुंच गई है। बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 23,756 वोट हासिल कर भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार से 6,646 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है, जहां से वे लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। वहीं, राजद की प्रत्याशी रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

 

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर शुरुआती बढ़त के बाद भाजपा पिछड़ गई है और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 1,786 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर, गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने मजबूत बढ़त बना ली है। 14वें राउंड तक उन्हें 40,510 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 18,001 वोट प्राप्त हुए हैं। 22,509 वोटों की बढ़त के साथ सतीश पटेल की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.