Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महिला पहलवान यौन शोषण केस: बृजभूषण शरण सिंह बरी, बोले- 'होइहि सोइ जो राम रचि राखा'
Female wrestlers

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए कथित यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। करीब तीन साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद आए इस फैसले को सिंह ने अपने और अपने समर्थकों के लिए राहत का क्षण बताया। कोर्ट के निर्णय के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू से ही न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अगर कोई आरोप साबित होता तो वे उसका परिणाम स्वीकार करने के लिए तैयार थे।

फैसले के बाद राजनीति में वापसी के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "होइहि सोइ जो राम रचि राखा"। उन्होंने अपनी कानूनी टीम का आभार जताते हुए कहा कि विस्तृत आदेश पढ़ने के बाद ही मामले पर विस्तार से टिप्पणी करेंगे। सिंह ने कहा कि कोर्ट ने उन्हें सम्मानपूर्वक बरी किया है और यह उनके समर्थकों के लिए खुशी का दिन है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हमेशा खिलाड़ियों और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए आवाज उठाई है तथा उन्हें शुरुआत से ही विश्वास था कि अंततः उन्हें न्याय मिलेगा।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.