Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर नगर निगम में अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की कवायद
Raipur ,Municipal Corporation, strengthening administrative setup

रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार, उपायुक्त जागृति साहू को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (जाति प्रमाण पत्र शाखा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा को सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त और जोन क्रमांक-2 के चेक संबंधी कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रभारी उपायुक्त संगीता साहू को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ जनसूचना अधिकारी (PIO) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। वहीं, प्रभारी अपर आयुक्त कृष्णा खटीक के सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम मुख्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां आयुक्त संबित मिश्रा ने उनके प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.