Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एमपी में पटवारियों को राहत: प्रारंभिक जांच के बिना दर्ज नहीं होगी एफआईआर
Patwaris ,MP, FIR , registered, preliminary inquiry

मध्यप्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि किसी भी पटवारी के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज न की जाए। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव ई. रमेश कुमार ने जारी पत्र में कहा है कि यदि किसी मामले में एफआईआर की आवश्यकता प्रतीत होती है, तो पहले पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, हड़ताल कर रहे पटवारियों की प्रमुख मांगों में बिना जांच सीधे एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पर रोक लगाना भी शामिल था। पटवारी संघ ने सरकार को दिए ज्ञापन में कहा था कि वे राजस्व न्यायालयों में केवल प्रारंभिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हैं, जबकि अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा लिया जाता है। सरकार ने इस मांग को स्वीकार करते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि, आदेश जारी होने के बावजूद पटवारियों की हड़ताल फिलहाल जारी है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.