Since: 23-09-2009
खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर के कई उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इनमें शहद, गाय का घी और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें '100% शुद्ध', '100% नेचुरल', '100% ऑर्गेनिक' और '100% प्योरिटी गारंटीड' जैसे दावों के साथ बेचा जा रहा था। FSSAI ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए कंपनी से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण और रिपोर्ट मांगी है। प्राधिकरण का कहना है कि ऐसे दावे खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विज्ञापन एवं दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन हैं।
FSSAI की जांच में डाबर के कुछ उत्पादों पर बिना वैध प्रमाणन के 'जैविक भारत' लोगो का इस्तेमाल भी पाया गया। वहीं, डाबर होममेड कोकोनट मिल्क जैसे मिश्रित खाद्य उत्पादों पर '100% Purity' का दावा नियमों के विपरीत बताया गया। नियामक संस्था ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अस्पष्ट और अप्रमाणित दावे उपभोक्ताओं को गुमराह करते हैं, इसलिए कंपनी को इन्हें तत्काल हटाने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |