Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बारिश का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर 200 यात्री फंसे
 Rain ,Bihar , Bengal; 200 passengers,Badrinath Highway.

देशभर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सोमवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में 7 और पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 4 लोगों ने जान गंवाई। वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा और बोल्डर आ गए, जिससे मार्ग बंद हो गया और करीब 200 यात्री सोमवार रात से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

हरियाणा के अंबाला और झज्जर में रातभर हुई बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और कई दुकानों में पानी घुस गया। उत्तर प्रदेश के आगरा में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक जलभराव हो गया, जिसके चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी। वहीं बाराबंकी में दो घंटे की तेज बारिश से बस स्टेशन पानी में डूब गया। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बिजली गिरने की घटनाओं में खेतों में काम कर रहे किसानों समेत चार लोगों की मौत हुई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.