Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
फुकेट-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में, कई यात्री और क्रू घायल
Phuket-Delhi, Air India flight, turbulence,passengers , crew

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान अचानक तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। तेज झटकों के कारण विमान बुरी तरह हिलने लगा, जिससे कई यात्रियों और क्रू मेंबर्स को हल्की चोटें आईं। विमान के अंदर की सीलिंग को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ से स्थिति को संभालते हुए विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। सभी घायलों को एहतियात के तौर पर मेडिकल सेंटर में जांच और उपचार के लिए भेजा गया।

एअर इंडिया ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन ने घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने की बात कही है। टर्बुलेंस हवा के बहाव में अचानक बदलाव के कारण पैदा होता है, जिससे विमान कुछ समय के लिए ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं हिल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह सामान्य उड़ान संबंधी स्थिति है, लेकिन तेज टर्बुलेंस के दौरान सीट बेल्ट बांधे रखना यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होता है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.