Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बिलासपुर-कोरबा हाईवे पर ट्रेलर ने 9 मवेशियों को कुचला, सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे सवाल
Trailer ,9 cattle , Bilaspur-Korba Highway,safety measures

बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर कोनी थाना क्षेत्र के गतौरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर मौजूद मवेशियों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गौसेवक मौके पर पहुंचे तथा घायल नंदी को उपचार के लिए गौशाला भेजा गया। वहीं मृत मवेशियों का स्थानीय लोगों और गौसेवकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहले ही हाईवे पर आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दे चुका है। इसके बावजूद सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी बनी हुई है। गौसेवकों और सामाजिक संगठनों ने हाईवे किनारे फेंसिंग, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सख्त स्पीड लिमिट, प्रत्येक जिले में गौ एम्बुलेंस की व्यवस्था तथा आवारा मवेशियों के लिए पर्याप्त गौशालाएं और स्थायी शेल्टर बनाने की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि स्थायी समाधान के बिना ऐसे हादसों पर रोक लगाना संभव नहीं होगा।

Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.