Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कुशवाह समाज पर टिप्पणी के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मांगी माफी
Assembly Speaker Narendra Singh Tomar ,apologized , Kushwaha community

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष Narendra Singh Tomar ने कुशवाह समाज पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से खेद जताया है। मुरैना में भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में तोमर ने कहा था कि "भाजपा हमेशा समाज के प्रति समर्पित रही, लेकिन कुशवाह समाज बीच-बीच में इधर-उधर गुलाटी मारता रहा, इसलिए उसकी विश्वसनीयता खंडित हुई।" बयान का वीडियो वायरल होने के बाद कुशवाह समाज और विपक्षी नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया, जिसके बाद तोमर ने आधिकारिक पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लेते हुए समाज से माफी मांगी।

 

अपने पत्र में तोमर ने कहा कि कार्यक्रम पारिवारिक माहौल में आयोजित था और उनका उद्देश्य किसी समाज का अपमान करना नहीं था। उन्होंने लिखा कि वह जीवनभर कुशवाह समाज का सम्मान करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। यदि उनके किसी शब्द से समाज के किसी व्यक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह उसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने भी सफाई देते हुए कहा था कि तोमर की टिप्पणी पूरे समाज के लिए नहीं, बल्कि संगठन के कार्यकर्ताओं के संदर्भ में थी। हालांकि, विवाद के बाद कुशवाह समाज और विपक्षी नेताओं ने बयान की तीखी आलोचना की थी।

Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.