Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्य प्रदेश में 9 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव, सितंबर 2026 में चुनाव कराने का सरकार का आश्वासन
Student ,union elections , Madhya Pradesh , September 2026

करीब नौ वर्षों के अंतराल के बाद मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव होने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट के सख्त रुख और जबलपुर के छात्र अदनान अंसारी की जनहित याचिका के बाद प्रदेश सरकार ने सितंबर 2026 में छात्रसंघ चुनाव कराने का आश्वासन दिया है। इस घोषणा के बाद प्रदेश में छात्र राजनीति एक बार फिर सक्रिय हो गई है। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) ने इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली बताया है, जबकि National Students' Union of India (NSUI) और कांग्रेस ने इसे अपने लंबे संघर्ष और न्यायालय के हस्तक्षेप का परिणाम बताया है।

 

छात्र संगठनों का कहना है कि छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं और यहीं से कई बड़े नेताओं का राजनीतिक सफर शुरू हुआ। वर्तमान मुख्यमंत्री Mohan Yadav सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने छात्र राजनीति से ही अपनी पहचान बनाई। कांग्रेस नेताओं ने 2016-17 के आंदोलन का जिक्र करते हुए बताया कि छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर 'मुन्नाभाई MBBS' से प्रेरित 'गेट वेल सून' अभियान चलाया गया था, जिसमें तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री को लाखों संदेश भेजे गए थे। बाद में मंत्री आवास के घेराव के दौरान कई छात्र नेताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। छात्र संगठनों का मानना है कि चुनाव बहाल होने से छात्रों की समस्याओं को संस्थागत मंच मिलेगा और उनकी आवाज अधिक प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंच सकेगी।

Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.