Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देशभर में बारिश का कहर: बिजली गिरने से 14 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में 300 सड़कें बंद
Rain , country, lightning strikes, Himachal ,Uttarakhand

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। झारखंड में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे पर बहने लगा, जिससे सड़क का हिस्सा बह गया और करीब 12 फीट गहरा गड्ढा बन गया। फर्रुखाबाद में भी हाईवे को बैरिकेडिंग कर बंद करना पड़ा। मिर्जापुर में दो बच्चों की डूबने से और एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं केरल में 1 अगस्त से जारी भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है, 4 लोग लापता हैं और 18 हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में शरण दी गई है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश व भूस्खलन के चलते 300 से अधिक सड़कें बंद हैं, जिनमें हिमाचल की 160 और उत्तराखंड की 100 से ज्यादा सड़कें शामिल हैं। उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर में 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन 23 इलाके अब भी प्रभावित हैं। बाढ़ और कटाव से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग लापता हैं। उधर, दिल्ली में मंगलवार की बारिश के बाद बुधवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 64 रहा, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.