Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में पहली बार तालाबों का हेल्थ कार्ड: हर पांच में एक तालाब प्रदूषित, सुधार की बनेगी योजना
Health cards ,ponds ,Chhattisgarh,five ponds, polluted

 

छत्तीसगढ़ में पहली बार तालाबों का हेल्थ कार्ड तैयार करने के लिए की जा रही वैज्ञानिक जांच में शुरुआती रिपोर्ट चिंताजनक सामने आई है। राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सभी 33 जिलों के पांच-पांच तालाबों की जांच की जा रही है। अब तक तैयार रिपोर्ट में करीब 20 फीसदी तालाब प्रदूषित पाए गए हैं। जांच में सामने आया है कि प्लास्टिक कचरा और खेतों से बहकर आने वाले रासायनिक उर्वरक तालाबों के पानी को दूषित बना रहे हैं। इन रिपोर्टों के आधार पर प्रदूषित जलाशयों के संरक्षण और सुधार की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

वैज्ञानिक जांच में बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD), केमिकल ऑक्सीजन डिमांड (COD), डिजॉल्व्ड ऑक्सीजन, टोटल डिजॉल्व्ड सॉलिड्स (TDS) और पीएच स्तर जैसे मानकों की जांच की जा रही है। जिन तालाबों का पानी स्वच्छ पाया जाएगा, उन्हें अधिसूचित कर वेटलैंड नियम लागू किए जाएंगे। इसके तहत तालाब की सीमा से 50 मीटर के भीतर अवैध निर्माण हटाए जा सकेंगे। फिलहाल नगर निगम क्षेत्रों के तालाब जांच के दायरे से बाहर हैं और उनकी जांच संबंधित एनओसी मिलने के बाद शुरू की जाएगी।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.