Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अगरबत्ती मशीन विवाद: आरोपों पर भारत ग्रुप का जवाब, कहा- 200 में सिर्फ 22 ग्राहकों ने की शिकायत
stick machine ,Bharat Group, customers, lodged complaints

रायपुर के फाफाडीह स्थित वॉलफोर्ट ओजोन में संचालित भारत ग्रुप पर अगरबत्ती बनाने की मशीन, बायबैक गारंटी और रोजगार का झांसा देकर लाखों रुपये लेने के आरोपों के बीच कंपनी ने अपना पक्ष रखा है। कंपनी का कहना है कि अब तक करीब 200 लोगों ने मशीन खरीदी है, जिनमें से केवल 22 ग्राहकों ने ही शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी के अनुसार मशीनें सही तरीके से काम कर रही हैं और ग्राहकों को अनुबंध में तय शर्तों के मुताबिक ही भुगतान किया जा रहा है।

मामले की पड़ताल के दौरान कंपनी के भनपुरी स्थित गोदाम में अगरबत्तियों की पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टिंग का काम चलता मिला। वहां कार्यरत महिलाओं ने बताया कि अलग-अलग जिलों से तैयार अगरबत्तियां गोदाम में लाई जाती हैं, जहां उनकी पैकिंग और वितरण किया जाता है। कर्मचारियों से बातचीत में किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई। हालांकि, मशीन खरीदने वाले कुछ लोगों के आरोपों और कंपनी के दावों के बीच पूरे मामले की जांच और शिकायतों पर संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.