Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून से बढ़ी चिंता, 49 जिलों में सामान्य से कम बारिश
 Madhya Pradesh , monsoon, districts,rainfal

मध्य प्रदेश में इस बार मानसून उम्मीद के मुताबिक सक्रिय नहीं हो पाया है। अगस्त का पहला सप्ताह बीतने के बावजूद प्रदेश में अब तक औसतन 16.3 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से करीब 18 प्रतिशत कम है। राज्य के 55 में से 49 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है, जबकि केवल छह जिलों में औसत से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की कमी से हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

कम बारिश का सबसे अधिक असर खरीफ फसलों पर पड़ रहा है। सोयाबीन, धान, मक्का और दलहनी फसलों वाले क्षेत्रों में खेतों की नमी तेजी से घट रही है, जिससे फसलों की बढ़वार प्रभावित होने लगी है। किसानों को अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन मानसून की धीमी रफ्तार ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों की बारिश खेती और जलस्रोतों की स्थिति सुधारने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.