Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल के अवैध निर्माण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों और रहवासियों की नजर फैसले पर
Bhopal illegal construction case, Supreme Court

भोपाल में आवासीय क्षेत्रों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण को लेकर चल रहे विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अदालत में रेसीडेंशियल भूखंडों के कमर्शियल इस्तेमाल, नगर निगम की कार्रवाई, रहवासियों की आपत्तियों और व्यापारियों की मांगों पर विस्तार से विचार होने की संभावना है। इस मामले का असर राजधानी की शहरी विकास नीति और हजारों व्यापारियों व रहवासियों पर पड़ सकता है, इसलिए सभी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

 

इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए कई राज्यों के नगर निकायों से जवाब तलब किया था। भोपाल में भी कोर्ट की सख्ती के बाद नगर निगम ने आवासीय इलाकों में संचालित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीलिंग अभियान चलाया था। बुधवार की सुनवाई में भोपाल से जुड़ी याचिका पर विशेष रूप से सुनवाई होने की उम्मीद है, जिससे आगे की कार्रवाई की दिशा तय हो सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.