Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: छात्रों ने बातचीत की शर्त रखी, मामले में 19 आरोपी गिरफ्तार
 Jharkhand ,exam row,Students , arrested

झारखंड में JPSC समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत के लिए सहमति जताई है, लेकिन शर्त रखी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं मीडिया की मौजूदगी में बातचीत करें। छात्र नेताओं का आरोप है कि सरकार सीमित प्रतिनिधिमंडल बुलाकर आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना 13वें दिन भी जारी है, जबकि छह छात्र अनशन पर बैठकर मामले की CBI और ED से जांच की मांग कर रहे हैं।

 

विवाद की शुरुआत 2 जुलाई को JPSC की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद हुई। अभ्यर्थियों ने कट-ऑफ जारी नहीं करने, कथित OMR शीट वायरल होने और परिणाम पर अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने जैसे आरोप लगाए। बढ़ते विरोध के बीच आयोग ने मुख्य परीक्षा रद्द कर दी। वहीं, मामले की जांच कर रही CID ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.