Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
केंद्र का SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर से इनकार, सुप्रीम कोर्ट से PIL खारिज करने की मांग
Centre rules ,creamy layer, SC/ST reservation, Supreme Court

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में साफ कहा है कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण में क्रीमी लेयर का सिद्धांत लागू नहीं होता। सरकार ने SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता देने की मांग वाली जनहित याचिकाओं का विरोध किया है। केंद्र के मुताबिक क्रीमी लेयर की अवधारणा सिर्फ OBC और SEBC आरक्षण से जुड़ी है और मौजूदा कानून में SC-ST पर इसे लागू करने का कोई प्रावधान नहीं है। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि संवैधानिक या वरिष्ठ सरकारी पद हासिल कर चुके SC-ST परिवारों के बच्चों को आरक्षण के लाभ से बाहर किया जाए, ताकि इसका फायदा ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके।

केंद्र ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 341 और 342 के तहत SC और ST की सूची में किसी जाति या जनजाति को शामिल करने या हटाने का अधिकार केवल संसद के पास है। सरकार ने इंदिरा साहनी मामले का हवाला देते हुए कहा कि SC, ST और OBC की पहचान ऐतिहासिक, सामाजिक और शैक्षिक पिछड़ेपन जैसे आधारों पर होती है, केवल आर्थिक स्थिति के आधार पर नहीं। केंद्र ने यह भी तर्क दिया कि याचिकाओं में किसी मौलिक अधिकार के उल्लंघन का उल्लेख नहीं है और मौजूदा कानून SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने का आधार नहीं देता। इसलिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से इन याचिकाओं को खारिज करने की मांग की है।

Priyanshi Chaturvedi 7 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.