Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
NEET पेपर लीक की साजिश महीनों पहले रची गई, NTA एक्सपर्ट्स ने याद कर सवाल बिचौलियों तक पहुंचाए
 NEET paper ,NTA experts memorized , middlemen

CBI की चार्जशीट के मुताबिक NEET-UG 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले शुरू हो गई थी। NTA के तीन एक्सपर्ट्स पर आरोप है कि उन्होंने पेपर तैयार करने और मॉडरेशन के दौरान सवाल याद किए और बाद में होटल लौटकर उन्हें पर्चियों पर लिखकर बिचौलियों व प्राइवेट कोचिंग नेटवर्क तक पहुंचाया। इसके बाद NCERT की किताबों में संबंधित चैप्टर और पैराग्राफ चिन्हित कर छात्रों को तैयारी कराई गई। CBI ने मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें NTA के तीन एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार, लीक सवाल वॉट्सऐप, टेलीग्राम, PDF और फोटो जैसे डिजिटल माध्यमों से छात्रों तक पहुंचाए गए। कुछ प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में छात्रों से लीक सवाल हाथ से लिखवाकर परीक्षा की तैयारी कराई गई। CBI का दावा है कि NTA एक्सपर्ट्स, बिचौलियों, कोचिंग संचालकों और छात्रों के बीच यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था। एजेंसी के मुताबिक, आरोपियों ने डिजिटल सबूत से बचने के लिए सवालों को अलग-अलग माध्यमों से आगे पहुंचाने की कोशिश की।

Priyanshi Chaturvedi 7 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.