Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
Red alert , districts , Chhattisgarh,warning , rain , lightning strikes

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 8 अगस्त को सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा और गरियाबंद में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का असर ज्यादा रहेगा, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में नमी बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

प्रदेश में अब तक 611 मिमी औसत बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य 660.8 मिमी से करीब 8% कम है। हालांकि कुछ जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 60%, नारायणपुर में 44%, जांजगीर-चांपा में 33%, बलौदाबाजार में 31%, महासमुंद में 29% और गरियाबंद में 20% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। दूसरी ओर सरगुजा में 53%, जशपुर में 47%, बेमेतरा में 40%, कांकेर में 30%, कबीरधाम में 23%, सूरजपुर में 21% और कोरिया में 20% बारिश की कमी है। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में 40 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

Priyanshi Chaturvedi 8 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.