Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
MP में 23 जिले नल जल कवरेज में पिछड़े, 8 जिलों में आधे परिवारों तक भी नहीं पहुंचा पानी
districts ,MP , water coverage, 8 districts, water ,households

मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत 77.21% परिवारों तक नल का पानी पहुंचने का दावा है, लेकिन जिला स्तर के आंकड़े कई जिलों में तस्वीर अलग बताते हैं। प्रदेश के 55 जिलों में 23 ऐसे हैं, जहां नल जल कवरेज 70% से कम है। इनमें 8 जिलों में आधे से ज्यादा परिवार अभी भी घरेलू नल कनेक्शन से वंचित हैं। मऊगंज में सबसे कम 49.86% और मैहर में सिर्फ 40.20% परिवारों तक नल जल पहुंचा है। सीहोर में 56.95% परिवारों को कनेक्शन मिला है, यानी करीब 43% परिवार अब भी वंचित हैं। वहीं विदिशा में 66.67% कवरेज के बावजूद करीब 33% परिवारों तक नल जल नहीं पहुंचा है।

 

कम कवरेज वाले जिलों में मऊगंज, अशोकनगर, पन्ना, सतना, अलीराजपुर, छतरपुर, सिंगरौली, मैहर, जबलपुर, बड़वानी, डिंडोरी, टीकमगढ़, रतलाम, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, गुना, नीमच, रीवा, शिवपुरी और सीधी शामिल हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुताबिक इन जिलों में कई बहु-ग्राम जल योजनाएं और थोक जल आपूर्ति परियोजनाएं निर्माण या कार्यान्वयन के अलग-अलग चरणों में हैं। इनके पूरा होने के बाद कवरेज बढ़ने की उम्मीद है। वहीं पानी की गुणवत्ता जांच के लिए प्रदेश में 155 प्रयोगशालाएं संचालित हैं, जिनमें माइक्रोबायोलॉजिकल जांच की सुविधा उपलब्ध है।

Priyanshi Chaturvedi 8 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.