Since: 23-09-2009
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘HE RAM’ जैसे नाम सामने आने के बाद शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बयानबाजी में बदल गया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर बिना तथ्य युवाओं की मेहनत पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने अभ्यर्थियों के वीडियो और दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को गलत जानकारी के आधार पर टिप्पणी करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं, विवाद के बाद CGPSC ने स्पष्ट किया कि चयन सूची में नाम अभ्यर्थियों ने आवेदन के दौरान खुद दर्ज किए थे।
रायगढ़ के अभ्यर्थी न्यूज कुमार प्रधान ने वीडियो जारी कर बताया कि 10वीं की मार्कशीट में सरनेम दर्ज नहीं हो पाया था, जिसके बाद उसके अन्य दस्तावेजों में भी नाम ‘News’ दर्ज होता चला गया। इसी तरह ‘HE RAM’ और ‘TUFAIL’ नाम वाले अभ्यर्थियों ने भी अपने नाम सही होने की बात कही है। रिजल्ट के बाद कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे और भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज भी कसा था। अब भाजयुमो ने इन टिप्पणियों को युवाओं की मेहनत का मजाक बताया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |