Since: 23-09-2009
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को इंदौर में आदिवासी समाज की ओर से विशाल रैली निकाली गई। लालबाग परिसर से सुबह 6 बजे शुरू हुई रैली में हजारों युवा पारंपरिक वेशभूषा, झंडों और वाद्ययंत्रों के साथ शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा थिरकते नजर आए और आदिवासी संस्कृति, परंपरा व समाज की एकजुटता का संदेश दिया। रैली कलेक्टोरेट चौराहा, पलसीकर, सिंधी कॉलोनी और टावर चौराहा होते हुए भंवरकुआं चौराहा और फिर राजीव गांधी चौराहे की ओर बढ़ी, जहां इसका समापन होना है।
रैली के चलते इंदौर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने राजीव गांधी चौराहा, कलेक्टोरेट, महू नाका, चोइथराम, हरसिद्धि और राऊजी बाजार समेत कई क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त समय पहले घर से निकलने और चोइथराम-चाणक्यपुरी क्षेत्र से बचने की सलाह दी गई है। केसरबाग ब्रिज निर्माण और राऊजी बाजार में पाइपलाइन कार्य के कारण भी कुछ मार्गों पर अतिरिक्त दबाव रहने की संभावना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |