Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
2027 के चुनाव में जेन-जी वोट बनेगा गेमचेंजर, 5% वोट का बदलाव बदल सकता है सियासी समीकरण
Gen-Z votes , game-changer , 2027 elections,political equation

2027 में उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों में जेन-जी यानी 18 से 29 साल के मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। इन सात राज्यों में करीब 22% मतदाता इसी आयु वर्ग के हैं। दिल्ली में हुए जेन-जी आंदोलन और बांकीपुर व दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक दलों का ध्यान युवाओं के बदलते रुझान पर गया है। अब महिला, किसान, पिछड़ा और दलित वर्गों के साथ युवा वोटर भी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनता जा रहा है।

पिछले विधानसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि इन सात राज्यों की 940 सीटों में 257 सीटों पर जीत का अंतर 5% या उससे कम था। अकेले उत्तर प्रदेश में 131 सीटों पर जीत का मार्जिन 5% से कम रहा, जबकि गुजरात में 27, पंजाब में 24, उत्तराखंड में 15 और हिमाचल प्रदेश में 14 सीटें ऐसी थीं। ऐसे में अगर जेन-जी मतदाताओं के करीब 5% वोट भी किसी एक पार्टी की ओर एकजुट होते हैं, तो कई सीटों पर नतीजे बदल सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए भाजपा, कांग्रेस और सपा समेत राजनीतिक दल युवाओं को साधने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव कर रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 9 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.