Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में 1 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा, CM साय बोले- यही हमारी आन, बान और शान
Tricolour , Raipur,CM Sai , prestige, and pride

रायपुर में सोमवार को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। स्कूली विद्यार्थियों के हाथों में करीब एक किलोमीटर लंबा तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। CM साय ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है, जो अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों के बावजूद देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ता है। यात्रा में शहीद वीर नारायण सिंह और आदिवासी जननायक गुंडाधुर को भी नमन किया गया।

वहीं बस्तर में 12 से 14 अगस्त तक गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सली हिंसा से जुड़े 31 प्रमुख स्थलों से तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इन जगहों पर कभी राष्ट्रध्वज फहराना चुनौती माना जाता था। यात्रा के दौरान नक्सली घटनाओं से जुड़े पोस्टर लगाए जाएंगे, जिन पर QR कोड के जरिए घटना की तारीख और शहीदों से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। 15 अगस्त को बस्तर के 92 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराने की तैयारी है। इनमें सुकमा के 50, बीजापुर के 33 और नारायणपुर के 9 गांव शामिल हैं।

Priyanshi Chaturvedi 11 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.