Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली के 5 बड़े रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग बंद, 12 से 15 अगस्त तक रहेगा प्रतिबंध
Parcel booking suspended, Delhi railway stations,August

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के चलते रेलवे ने 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर रोक लगा दी है। इस दौरान इन स्टेशनों से आने-जाने वाले सभी प्रकार के पार्सल यातायात, पार्सल वैन और लीज पर संचालित लगेज रैक में पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग नहीं हो सकेगी। पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म भी पार्सल पैकेज व पैकिंग सामग्री से खाली रखे जाएंगे।

रेलवे के मुताबिक प्रतिबंध इन पांच स्टेशनों पर रुकने वाली दूसरे रेलवे जोन और मंडलों की ट्रेनों पर भी लागू रहेगा, यदि उनमें पार्सल की लोडिंग या अनलोडिंग होनी है। हालांकि यात्रियों को अपना निजी सामान यात्री डिब्बे में साथ ले जाने की अनुमति रहेगी। पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग निर्धारित व्यावसायिक औपचारिकताओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत की जा सकेगी। रेलवे ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

Priyanshi Chaturvedi 11 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.