Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल-विदिशा फोरलेन को कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी, 1,757 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
 Bhopal-Vidisha, four-lane project ,Cabinet approval

भोपाल-विदिशा के बीच करीब 44.83 किलोमीटर लंबे दो लेन मार्ग को पेव्ड शोल्डर के साथ फोरलेन करने का प्रस्ताव मध्यप्रदेश कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। परियोजना की अनुमानित लागत 1,757 करोड़ 55 लाख रुपए है। सड़क चौड़ी होने से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। यह मार्ग भोपाल के भानपुर टी-जंक्शन से शुरू होकर सूखी सेवनिया, दीवानगंज और सलामतपुर होते हुए एनएच-146 के सांची-सलामतपुर जंक्शन से जुड़ता है। विभागीय आकलन के मुताबिक यहां रोजाना करीब 10,975 पैसेंजर कार यूनिट का ट्रैफिक है, जो चार लेन सड़क के निर्धारित मानक से अधिक है।

परियोजना को भोपाल-कानपुर हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए फीडर कॉरिडोर के तौर पर भी विकसित करने की योजना है। इसके तहत करीब 8.25 किलोमीटर के तीन बायपास बनाने का प्रस्ताव है, ताकि आबादी वाले हिस्सों से भारी और तेज यातायात को बाहर निकाला जा सके। परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर विकसित किया जाना है और कैबिनेट की मंजूरी के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सड़क चौड़ी होने से भोपाल, रायसेन और विदिशा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ यात्रा और परिवहन व्यवस्था को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Priyanshi Chaturvedi 11 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.