Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर पुलिस का कड़ा पहरा: 300 संदिग्धों की जांच
 Raipur Police , high alert , Independence Day, suspects screened

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के निर्देश और नॉर्थ जोन डीसीपी दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन में 10 और 11 अगस्त को विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 300 असामाजिक तत्वों और निगरानी बदमाशों की धरपकड़ कर जांच की गई, जिसमें से 130 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 6 स्थायी वारंटियों सहित कुल 19 वारंट तामील कराए और उरला क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक नाबालिग व सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया।

सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव रोकने के उद्देश्य से खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह जैसे क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के तहत खुले में शराब पीने वाले 100 लोगों पर कार्रवाई की गई। वहीं धारदार हथियारों के साथ घूम रहे 3 आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और 8 उपद्रवियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस प्रशासन के अनुसार देर रात बेवजह घूमने वालों, नशे में वाहन चलाने वालों और अड्डेबाजी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, तथा सुरक्षा के यह कड़े इंतजाम स्वतंत्रता दिवस तक लगातार जारी रहेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 12 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.