Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
सिकल सेल एनीमिया: देश के 60% मरीज ओडिशा और एमपी में, राष्ट्रीय मिशन के तहत 7 करोड़ से अधिक जांचें
Sickle Cell Anemia, Odisha, MP,national mission

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (NSCAEM) के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में सिकल सेल बीमारी के सर्वाधिक मामले ओडिशा और मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए हैं। कुल चिन्हित मरीजों में से लगभग 59.28% मरीज इन्हीं दो राज्यों से हैं। देश के 17 आदिवासी बहुल राज्यों में चलाए गए इस व्यापक अभियान के तहत अब तक 7.27 करोड़ से अधिक लोगों की जांच पूरी की जा चुकी है। इस राष्ट्रव्यापी जांच में 2.49 लाख से अधिक लोग सिकल सेल बीमारी से 'पीड़ित' और 20.47 लाख से अधिक लोग इसके 'वाहक' (कैरियर) के रूप में चिन्हित हुए हैं।

मध्य प्रदेश ने इस अभियान में महत्वपूर्ण प्रगति दिखाते हुए 1.33 करोड़ से अधिक लोगों की जांच पूरी कर ली है। राज्य में 40,741 लोग सिकल सेल से पीड़ित और 2.45 लाख लोग वाहक पाए गए हैं। मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और जिला अस्पतालों के जरिए मरीजों की डिजिटल ट्रैकिंग करने के साथ ही उन्हें हाइड्रोक्सीयूरिया और फॉलिक एसिड जैसी दवाएं मुफ्त उपलब्ध करा रही है। पूरे मिशन की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए राष्ट्रीय सिकल सेल पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है, जिससे आदिवासी क्षेत्रों में इस आनुवंशिक बीमारी के प्रभावी उन्मूलन में मदद मिल रही है।

Priyanshi Chaturvedi 12 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.