Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मानसूनी आफत से मध्य और पूर्वी भारत बेहाल: कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Central ,Eastern India , monsoon havoc

तीन शक्तिशाली मानसूनी सिस्टम्स के सक्रिय होने और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही भारी नमी के कारण मध्य और पूर्वी भारत में बारिश का तांडव जारी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भोपाल में भीषण बारिश के चलते लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी, वहीं राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल में पानी भरने और खोखी बांध की दीवार टूटने से सैकड़ों बीघा फसलें तबाह हो गई हैं।

बारिश का व्यापक असर बुनियादी ढांचे और धार्मिक स्थलों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं, हालांकि अधिकारियों के अनुसार उड़ानों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां और 100 से अधिक छोटे मंदिर पानी में डूब चुके हैं। उधर मुंबई के कुर्ला में बारिश के चलते भूस्खलन से कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रतलाम, इंदौर और झाबुआ सहित कई अन्य इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Priyanshi Chaturvedi 12 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.