Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एलएनसीटी की भव्य ‘वंदे भारत तिरंगा यात्रा’, 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
LNCT’s grand ,‘Vande Bharat ,Tiranga Yatra’, patriotism.

भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस ने भव्य ‘वंदे भारत तिरंगा यात्रा’ निकाली। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई इस यात्रा में 7,000 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एमवीएम कॉलेज ग्राउंड तक यात्रा निकाली। रास्तेभर देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

एमवीएम ग्राउंड पर राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन जय नारायण चौकसे ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने कहा कि युवाओं की यह भागीदारी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय चेतना को दर्शाती है। आयोजन की सफलता के लिए संस्थान ने प्रशासन, पुलिस विभाग और भोपाल की जनता का आभार जताया।

Priyanshi Chaturvedi 12 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.