Since: 23-09-2009
रायपुर की स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था पिछले सात महीने से ज्यादा समय से प्रभावित है। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का संचालन और मेंटेनेंस करने वाली एलएंडटी कंपनी का करीब 8 करोड़ रुपए का भुगतान लंबित होने के कारण कंपनी ने काम बंद कर दिया है। इससे शहर की निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था पर सीधा असर पड़ा है। 12 प्रमुख स्थानों पर लगे 48 सर्विलांस कैमरे बंद हैं, जबकि 15 कैमरों से स्पष्ट फुटेज नहीं मिल रहा है। इसके अलावा 10 स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, 16 पीए सिस्टम और 4 वीएमएस बोर्ड भी खराब पड़े हैं।
ITMS के तहत रायपुर में 142 लोकेशन पर कुल 549 सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं। इनमें तेलीबांधा चौक, डीडी नगर, पीडब्ल्यूडी चौक, स्वर्ण जयंती चौक, एसबीआई जोनल चौक, आमापारा चौक, वीआईपी तिराहा और लाभांडी चौक समेत कई जगहों के कैमरे बंद हैं। कैबिनेट ने ट्रैफिक चालान से मिलने वाली राशि का 50% ITMS के संचालन के लिए देने का फैसला किया था, लेकिन करीब एक साल बाद भी राशि जारी नहीं हुई है। पिछले सप्ताह पुलिस ने इस संबंध में पत्र भी लिखा है। राशि नहीं मिलने से करोड़ों रुपए की लागत से तैयार सिस्टम के रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |