Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के 766 सरकारी स्कूलों में प्राचार्य नहीं, प्रमोशन सूची में सिर्फ 12 नाम
government schools, Chhattisgarh lack principal, promotion list

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दावों के बीच प्राचार्यों के बड़ी संख्या में पद खाली होने का मामला सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग के टी-संवर्ग वाले 21 जिलों के स्कूलों में प्राचार्यों के 766 पद रिक्त हैं, लेकिन विभाग इन पदों को भरने के लिए केवल 12 व्याख्याताओं को पदोन्नत करने की प्रक्रिया में है। लोक शिक्षण संचालनालय ने पदोन्नति-सह-पदस्थापना के लिए 17 अगस्त 2026 को काउंसलिंग आयोजित करने का निर्णय लिया है। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 7 मार्च 2025 को हुई थी, जिसमें 14 लोक सेवकों के प्रकरणों पर विचार किया गया था।

प्रमोशन सूची में शामिल दो व्याख्याताओं कृष्णचंद यादव और राजेश कुमार सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति 31 दिसंबर 2026 को होने के कारण काउंसलिंग से बाहर रखा गया है। वहीं, रितेश कुमार वैद्य को उनकी वर्तमान संस्था में ही प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया जा रहा है। काउंसलिंग सूची और रिक्त पदों को लेकर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 13 अगस्त शाम 4 बजे रखी गई है। इसके बाद 17 अगस्त को इन्द्रावती भवन में काउंसलिंग होगी। विभाग ने संबंधित शिक्षकों को आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी देखने की सलाह दी है।

Priyanshi Chaturvedi 13 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.