Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बेंगलुरु में सातवें दिन भी नहीं मिला इंदौर का अद्वैत, ड्रोन और CDR से तलाश तेज
Indore, Advait ,Bengaluru ,drones ,CDR analysis

बेंगलुरु के नेलामंगला स्थित करीब 4,500 फीट ऊंची शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय की सातवें दिन भी तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को SDRF, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने पहाड़ी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया और गुरुवार को भी अभियान जारी रखा गया। पुलिस अब ड्रोन की मदद से उन दुर्गम हिस्सों की निगरानी कर रही है, जहां रेस्क्यू टीमों का सीधे पहुंचना मुश्किल है। शांताला ड्रॉप के पास अद्वैत का मोबाइल और ड्रोन मिलने के बाद पुलिस उसकी मोबाइल लोकेशन और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए अद्वैत के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), SIM कनेक्शन और 6-7 अगस्त की बातचीत की जानकारी जुटानी शुरू की है। मंगेतर, महिला मित्रों और अन्य परिचितों से उसके संपर्क की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगा रही है कि ड्रोन कब और कहां से खरीदा गया था और अद्वैत के नाम पर किसी अन्य SIM का कनेक्शन तो नहीं था। फिलहाल पुलिस ने किसी व्यक्ति को संदिग्ध नहीं बताया है और न ही किसी विवाद की पुष्टि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ये सभी बिंदु अद्वैत के लापता होने की पूरी टाइमलाइन समझने के लिए जांच का हिस्सा हैं।

Priyanshi Chaturvedi 13 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.