Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बारिश का कहर: जयपुर में बस पलटी, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; असम बाढ़ के लिए बंगाल से 10 करोड़ की मदद
Rain ,Jaipur, landslide, Uttarakhand,Bengal provides,Assam floods.

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण देश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के जयपुर समेत कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। जयपुर में पानी से भरे गड्ढे में बस पलट गई, जबकि पेड़ गिरने और जलभराव के कारण शहर के कई हिस्सों में करीब सात घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। उत्तराखंड के देहरादून-मसूरी मार्ग और टिहरी में लैंडस्लाइड के चलते सड़कें बंद हुईं और कई वाहन फंस गए। मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 204 सड़कें बंद बताई गई हैं।

अगले चार दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाढ़ प्रभावित असम के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। असम में बाढ़ से अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है और राहत-बचाव अभियान जारी है। राज्य सरकार राहत और पुनर्वास पर करीब 1,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। नुकसान का आकलन करने के लिए मोबाइल ऐप के जरिए सर्वे किया जा रहा है और अब तक 8,325 परिवारों का सर्वे पूरा हो चुका है।

Priyanshi Chaturvedi 13 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.